pipal se vashikaran
हिदु धर्म में पीपल के वृक्ष को बहुत पवित्र, चमत्कारी मानते है। कहते है कि पीपल की सेवा करने वाले को जीवन में किसी भी वस्तु का आभाव,कोई भी संकट नहीं रहता है। पीपल के चमत्कारी उपाय, पीपल के आसान उपाय, पीपल के टोटके, पीपल के टिप्स, पीपल से लाभ, पवित्र पीपल, पीपल में वास, पितरों का वास, किस्मत चमकाने के उपाय, कष्ट दूर करने के उपाय, ग्रहों के उपाय, साढ़े साती के उपाय, शनि के उपाय, रोगो के उपाय हिदु धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं और हमारे पितरों का वास भी माना गया है। स्कन्द पुराण में वर्णित है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में भगवान केशव, शाखाओं में प्रभु नारायण, पत्तों में परम पूज्य श्रीहरि और फलों में सभी देवताओं के साथ भगवान अच्युत सदैव निवास करते हैं। पीपल वस्तुत: भगवान विष्णु का जीवन्त और पूर्णत:मूर्तिमान स्वरूप ही है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है की वृक्षों में मैं पीपल हूँ। पुराणो में उल्लेखित है कि :- ।।मूलतः ब्रह्म रूपाय मध्यतो विष्णु रुपिणः। अग्रतः शिव रुपाय अश्वत्त्थाय नमो नमः।। ...